फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: व्यापारी व पत्रकार ने तहसीलदार पर लगाया धमकी देने का आरोप

Thu, 08 Jun 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसया। थाना क्षेत्र के व्यापारी बैशम पायन द्विवेदी ने कसया तहसीलदार पर धमकी देने का आरोप लगाया है। व्यापारी ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर विभागीय कार्रवाई की मांग की।
व्यापारी ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया है कि उनकी व उनके गांव के ही एक अन्य व्यक्ति अंबरीष कुमार श्रीवास्तव की जमीन एयरपोर्ट के अधिग्रहण में चली गई। इसके बाद से कसया तहसीलदार उन लोगों को परेशान कर रहे हैं। इसकी शिकायत उन लोगों ने उच्चाधिकारियों से की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि तहसीलदार ने बीते रविवार को अपने सीयूजी नंबर से बैशम पायन द्विवेदी के व्यक्तिगत मोबाइल पर फोन कर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ितों ने यह भी कहा है कि निकट भविष्य में उन दोनों के साथ किसी की ओर से किसी प्रकार की कोई घटना होती है तो उसके प्रथम जिम्मेदार कसया तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह व लेखपाल हरिशंकर सिंह होंगे।पीड़ितों ने तहसीलदार पर विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में कसया के तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह का कहना है कि बैशम पायन द्विवेदी पर सरकारी जमीन में दुकान चलाने के मामले में धारा-67 का मुकदमा दर्ज है। ये लोग झूठा आरोप लगाकर मुकदमे को दबाना चाहते हैं। फोन पर जो भी बात हुई है, वह कॉल डिटेल से उजागर हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें