फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Thu, 04 Jan 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की महिला ने रामकोला थाना क्षेत्र के युवक पर छह वर्ष से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


महिला ने कहा है कि रामकोला थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति से उसकी छह वर्ष पहले शादी तय हुई। उसके बाद वह व्यक्ति उसके घर आने-जाने लगा। उसी दौरान जबरदस्ती संबंध बना लिया। शादी की बात आई तो आजकल करते हुए इधर-उधर की बात करने लगा। जब महिला आरोपी की मां तथा उसके पिता से शादी कराने के लिए कही तो उन लोगों ने मना कर दिया। रामकोला थाने के एसएचओ राजू सिंह ने कहा कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें