मथौली। क्षेत्र के गांव मधवलिया व खोखिया के पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को चौपाल लगी। गांव वालों ने शौचालय के अलावा सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिलने का आरोप लगाया। अफसर गांव वालों के सवालों का जवाब नहीं दे सके। शिकायत के निस्तारण का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को गांव मधवलिया और गांव खोखिया में लगी चौपाल में अधिकारियों से शौचालय, पेंशन, किसान सम्मान निधि आदि का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। मधवलिया निवासी प्रभु, कलावती, मुरारी, पेंशन शौचालय और चिनगाड़ी निवासी लाडी देवी ने किसान सम्मान निधि की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद बीडीओ फुलचंद सरोज, प्रमोद सिंह ने गांव में बने नाली सड़क शौचालय निर्माण कार्य की जमीनी हकीकत जाना। इस दौरान सचिव समरजीत सिंह, अमित कुमार यादव आदि मौजूद रहे।