संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने झोलाछाप पर शादी का झांसा देकर तीन साल से उसकी बेटी से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
महिला ने बताया कि उसकी बेटी के साथ पड़ोस का झोलाछाप युवक का तीन वर्ष से प्रेम संबंध था। शादी का झांसा देकर वह अक्सर लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला ने मंगलवार को दोनों को एकसाथ पकड़ लिया। युवती ने बताया कि वह युवक से प्रेम करती है और उसने शादी का वादा किया है। आरोप है कि जब उसने युवक से शादी की बात कही तो युवक व उसके घरवाले इससे मुकर गए। इसके बाद युवती की मां ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दोनों पक्षों को पुलिस ने थाने बुलाया। बुधवार को पूरे दिन सुलह समझौता को लेकर बातचीत चलती रही। इस संबंध में एसओ नीरज कुमार राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।