पटहेरवा। क्षेत्र के रजवटीया गांव निवासी एक संविदा बिजली कर्मी ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बैंक खाते से 1.49 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। रजवटिया गांव निवासी जटाशंकर प्रसाद ने तहरीर में बताया कि पटहेरवा पंजाब नेशनल बैंक में उनका खाता है। बीते चार अक्तूबर की शाम उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से 1.49 लाख रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने बताया कि इस खाता पर एटीएम, गूगल-पे या फोन पे की सुविधा नही है। उन्होंने इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद