फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सतर्कता अधिष्ठान जांच के नाम पर आर्थिक शोषण का आरोप

Wed, 04 Sep 2024 06:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर में मंगलवार को माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट की बैठक हुई। इसमें सतर्कता अधिष्ठान जांच के नाम पर शिक्षकों के आर्थिक शोषण का अरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

प्रांतीय मंत्री ज्योतिष कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षा निदेशक माध्यमिक के आदेश पर 10 जुलाई 1981 से 2020 के मध्य नियुक्त प्रदेश के 40 हजार शिक्षक एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की सतर्कता अधिष्ठान से जांच कराने को लेकर शिक्षक और कर्मचारियों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में नियुक्त कई शिक्षक और कर्मचारियों का निधन हो गया है। कई शिक्षक कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जो कार्यरत हैं, उनका सतर्कता अधिष्ठान जांच के नाम पर आर्थिक शोषण हो रहा है। इस जांच का उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट विरोध करता है। प्रांतीय सदस्य जनार्दन प्रसाद मिश्र ने कहा कि यह जांच कुछ शिक्षकों के खिलाफ होनी थी। इसे अनावश्यक विस्तार दिया जा रहा है। इसे शिक्षक संगठन कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
इस दौरान जिला मंत्री अशोक कुमार चौरसिया, जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र मणि त्रिपाठी, पूर्व जिला मंत्री महेश कुमार मिश्रा, उपेंद्र प्रसाद, राजेश राम, उपाध्यक्ष यदुवीर सिंह, नितेश श्रीवास्तव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य पंकज कुमार श्रीवास्तव, राजेश पाठक, ईशा खान, सुभाष चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें