फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टीबी मरीजों के ब्लड की जांच के लिए वसूली का आरोप

Wed, 05 Mar 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के अंतर्गत सीएचसी कोटवा में टीबी मरीजों से ब्लड जांच के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में जांच के लिए जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं। इस मामले में एक मरीज ने मंगलवार को सीएमओ से शिकायत की है। मरीजों के मुताबिक अस्पताल में जब वे ब्लड जांच कराने पहुंचे तो उनसे शुल्क लिया गया। कुछ मरीजों का कहना है कि पैसे न देने पर उनकी जांच में देरी की गई और उन्हें बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने को मजबूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें