अहिरौली बाजार। उसका माइनर में सिंचाई के लिए पानी नहीं आ रहा है। इसकी वजह बसंतपुर रजवाहा की सिल्ट सफाई मानक से ज्यादा किया जाना है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है। फसलों सहित धान की नर्सरी की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसान भोला प्रजापति, चिन्नू शर्मा, जमालुद्दीन अली, अलिशेर, अभिमन्यु शर्मा, महेंद्र चौधरी, श्रीनिवास चौधरी, ऋषिकेश पांडेय, कौशल पांडेय, पारस नाथ पांडेय, इंद्रजीत प्रसाद, अमरनाथ पांडेय ने कहा कि बसंतपुर रजवाहा में पानी है लेकिन उसका माइनर में पानी नहीं प्रवाहित हो पा रहा है। संवाद