मटिहानिया गांव की खेल मैदान पर अवैध कब्जा होने पर डीएम से शिकायत करने पहुंचे लाेग।संवाद
पडरौना। क्षेत्र के मटिहनिया गांव के लोगों ने बुधवार को डीएम को मांग पत्र सौंपा। इसमें गांव के खेल मैदान की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। डीएम उमेश मिश्र को दिए गए मांग पत्र में गांव के लोगों ने कहा कि मटिहनिया बुजुर्ग गांव के मेन चौराहे पर खेल मैदान की जमीन है। इस पर गांव का एक व्यक्ति द्वारा कब्जा किया जा रहा है। इन लोगों ने शिकायत की जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विकास कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, श्याम सिंह, अरुन पटेल, अमरेंद्र यादव, अंश पटेल, ललीत आदि मौजूद रहे। संवाद