तमकुहीराज। कस्बे के हाईवे से जुड़े झरही स्थित अंत्येष्टि संपर्क मार्ग को अस्तित्व विहीन करने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के सभासद उपेेंद्र चौहान की अगुवाई में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से सभासद ने आरोप लगाया कि अंत्येष्टि स्थल पर जाने वाले मार्ग को निर्माणाधीन पेट्रोल पंप में विलीन कर दिया गया है। निर्माणाधीन पंप एक कैबिनेट मंत्री से जुड़ा होने से नगर पंचायत प्रशासन ने गलत तरीके से एनओसी भी दे दिया है। उन्होंने मामले में तहसील प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। इस दौरान कांग्रेस नेता अमित सिंह, शहाबुद्दीन अंसारी, खलील अहमद, रितेश सिंह, राजा सिंह, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।