फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप

Sun, 23 Jul 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। कसया ब्लॉक क्षेत्र के बरवा बाजार गांव के लोगों ने बीडीओ समेत उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दिया है। इसमें गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत चल रहे पोखरे की सुंदरीकारण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
गांव के दरोगा कुशवाहा, सुनील सिंह, पप्प, छठ्ठू, तुलसी की तरफ से उच्चाधिकारियों को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि गांव में चल रहे पोखरे के सुंदरीकरण कार्य में दोयम दर्ज की ईंट प्रयोग की जा रही है। सीढ़ी समेत अन्य निर्माण कार्य में भी गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। इन लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ग्राम प्रधान गीता देवी ने बताया कि निर्माण कार्य में मानक का पूरी तरह ख्याल रखा जा रहा है। लगाए जा रहे आरोप निराधार है। इस संबंध में पीडी जगदीश त्रिपाठी ने बताया कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने के लिए सभी को निर्देश दिए गए हैं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें