कप्तानगंज। शादी-विवाह और मांगलिक अवसरों पर कन्फर्म टिकट न मिलने से लोग परेशान हैं। तत्काल टिकट को लेकर एक दिन पहले नंबर लगाकर इंतजार करने के बाद भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। 20 फरवरी तक सभी ट्रेनें फुल हैं। इससे लोगों की मुसीबत और बढ़ गई है। कप्तानगंज रेलवे जंक्शन होने के चलते तीन रूट की ट्रेनों का संचालन होता है। लंबी दूरी के साथ-साथ बड़े छोटे शहरों के लिए ट्रेनों का आना-जाना रहता है। इसके चलते हर समय भीड़-भाड़ रहती है, लेकिन कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर एक ही टिकट काउंटर होने के कारण एक से अधिक तत्काल टिकट नहीं मिल पाता है।
वहीं कन्फर्म टिकट न मिलने से लोग यात्रा निरस्त करने को मजबूर हो रहे हैं।