महराजगंज। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड ने शिक्षा सत्र 2025-26 का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम में जनपद के परीक्षार्थियों का प्रदर्शन उम्दा रहा। आलिम में उत्तीर्ण होने वालों का प्रतिशत जहां 98.77 फीसदी रहा वहीं मुंशी मौलाना में 95.97 फीसदी परिणाम हासिल किया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि मदरसा बोर्ड के आलिम जमात की परीक्षा में 408 अभ्यर्थी शामिल हुए थे जिसमें से 403 उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार मुंशी मौलाना परीक्षा में 1340 शामिल हुए थे जिसमें 1286 ने सफलता अर्जित की।