मथौली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को मोतीचक ब्लॉक के हरपुर बरवा प्राथमिक विद्यालय में 50 बच्चों काे अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार मद्धेशिया ने बताया कि विद्यालयों में अल्बेंडाजोल खाने से वंचित बच्चों को गोली खिलाई गई। उन्होंने बताया कि पूरे ब्लॉक में वंचित करीब सात हजार बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। बीपीएम सुनील कुमार समेत विभागीय कर्मी शामिल रहे। संवाद