फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ठंड बढ़ने दीजिए, तब जलाएंगे अलाव

विज्ञापन
तिलक चौक पर नगर पालिका परिषद की तरफ से जलाया जाता है अलाव, लेकिन अभी कोई प्रबंध नहीं है।संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
ठंड बढ़ने दीजिए, तब जलाएंगे अलाव
विज्ञापन

- अलाव जलाने के लिए और अधिक ठंड बढ़ने का इंतजार कर रहे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में ठंड बढ़ गई है और कोहरा भी छाने लगा है, लेकिन जिले के अधिकतर स्थानों पर अलाव नहीं जलाए जा रहे हैं। अधिकारी और अधिक ठंड बढ़ने और घना कोहरा छाने का इंतजार कर रहे हैं।
मंगलवार को जब पड़ताल की गई तो सामने आया कि ठंड से बचने के उपाय को लेकर अधिकारी संजीदा नहीं हैं। अधिकारियों का कहना है कि ठंड बढ़ने के बाद अलाव की व्यवस्था की जाएगी। कुछ स्थानों पर व्यवस्था कर दी गई है। उधर, कोहरे की वजह से बसों के आवागमन में देरी हो रही है। गोरखपुर से पडरौना में करीब दो घंटे में पहुंचने वाली बसें ढाई से तीन घंटे में आवागमन कर रही हैं। कोहरे की वजह से दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर के सुभाष चौक, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, कॉलेज मोड़, कोतवाली चौक, पुरूष एवं नेत्र चिकित्साल, तिलक चौक, कसेरा टोला मोड़, बेलवा चुंगी चौराहा, जटहां रोड, अंबे चौक, साहबगंज, छावनी, तहसील परिसर समेत 25 से अधिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाती है। सुभाष चौक पर देर रात तक लोगों की चहल-पहल रहती है। इसलिए सुभाष चौक के अलावा कहीं पर भी अलाव नहीं जलाया जा रहा है।
पडरौना नगर पालिका परिषद की तरफ से जलकल भवन परिसर में दो सौ बेड का स्थायी रैन बसेरा बनाया गया है। यहां नगर पालिका परिषद की तरफ से राहगीरों के रहने के अलावा रात में भोजन और सुबह नास्ते की व्यवस्था की गई है।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के करीब दस स्थानों पर नगर प्रशासन की तरफ से अलाव जलवाया जाता है। ईओ देवेश मिश्रा ने बताया कि ठंड को देखते हुए महाराणा प्रताप चौक, सुभाष चौक, रेलवे स्टेशन के पास रैन बसेरा की स्थाना की गई है। इसके अलावा कस्बा के करीब दस चौराहों पर अलाव जल रहे हैं, लेकिन एक-दो जगहों को छोड़कर कहीं पर भी अलाव जलते हुए नहीं मिले।
डिबनी बंजरवा प्रतिनिधि के अनुसार तमकुहीराज कस्बा में अभी कहीं भी अलाव जलाने का प्रबंध नहीं किया गया है। तहसील क्षेत्र के गोडरिया, टैक्सी स्टैंड, गौरी श्रीराम, गगलवां, बरवा राजापाकड़, तिवारीपट्टी, समउर, पिपरा कनक, तुर्कपट्टी, भेलया, लतवाचट्टी, तरया सुजान स्टेशन, तरयासुजान दनियाड़ी, सिसवा अव्वल समेत 17 स्थानों पर अलाव जलाने का प्रस्ताव है। तहसीलदार नरेंद्र राम ने बताया कई स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत इससे इतर है। कई स्थानों पर अलाव जलते नहीं मिले।
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार नगर पालिका परिषद हाटा की ओर से नगर के केनयूनियन चौराहा, बाघनाथ चौराहा, गोरखपुर चौराहा और सरकारी अस्पताल परिसर में अलाव जलवाए जा रहे हैं, लेकिन यहां अलाव जलाने का कोरम पूरा किया जा रहा है। नगर के अन्य चौराहों पर अभी अलाव नहीं जलाए गए हैं। हाटा नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि अलाव के लिए लकड़ी का पूरा प्रबंध कर लिया गया है। ठंड बढ़ने पर और जगहों पर भी अलाव जलवाया जाएगा।
रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक घना कोहरा
देवरिया डिपो के बस परिचालक अमित शर्मा ने बताया कि ठंड के चलते शाम होते ही यात्रियों की संख्या घट जा रही है। ठंड से यात्रियों की सुरक्षा के लिए बस के सभी खिड़की और दरवाजे को सही करा लिया गया है।
पडरौना डिपो के परिचालक विनय पांडेय ने कहा कि ठंड के मौसम में यात्रा करने वालों की परेशानिया तो बढ़ती ही हैं, लेकिन ठंड के बावजूद यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कोहरे की वजह से ज्यादा समय लग रहा है।
विज्ञापन

चार से पांच दिन में ठंड बढ़ने का अनुमान
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह का कहना है कि हिमालय की पहाड़ियों की तरफ से हवा चलने की वजह से अगले चार से पांच दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें