कसया। जिला एड्स नियंत्रण समिति की ओर से अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर एड्स जागरूकता अभियान के तहत मलिन बस्तियों में चलचित्र वाहन प्रदर्शनी पहुंची। सीएचसी प्रभारी डॉ. मार्कंडेय चतुर्वेदी ने कहा कि एड्स का पूर्ण एवं सही जानकारी ही इसका एक मात्र बचाव है। उन्होंने कहा कि यह जागरूक वाहन मुसहर बस्ती में जाकर वहां के लोगों को चलचित्र के माध्यम से एड्स के प्रति बचाव के बारे में जानकारी देगा। इसके बाद उनके द्वारा स्वास्थ्य टीम सहित चलचित्र वाहन को गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया। इस दौरान डॉ यूसुफ अली,वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र, विमलेश दुबे, राकेश मणि, शाहिद अंसारी आदि उपस्थित रहे।