फाजिलनगर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की तरफ से मंगलवार को पावानगर महावीर इंटर कॉलेज परिसर में श्रीहरिकथा और संकीर्तन शुरू हुआ। इसके पहले शोभायात्रा निकाली गई।
कथा स्थल से निकाली शोभायात्रा हास्पिटल रोड, ब्लाॅक रोड, बघौचघाट रोड, फोरलेन और काॅलेज रोड होते हुए पूरे कस्बा का भ्रमण कर पुन: आयोजन स्थल पहुंचा, जहां श्रीहरिकथा शुरू हुई। यहां प्रतिनिदिन शाम चार बजे से सात बजे तक कथा व भजन संकीर्तन होगा। इस दौरान पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पशुपति नाथ जायसवाल, सभासद कमलेश वर्मा, मुकुल तिवारी, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरज वर्मा, रामाधार शर्मा, ंह आदि मौजूद रहे।