फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान राम के जुलूस पर पथराव: गुजरात के बाद कुशीनगर में शोभायात्रा पर चले ईंट-पत्थर, कई लोग घायल

Tue, 23 Jan 2024 12:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में सोमवार देर शाम इलाके के कुछ युवकों ने बाइक जुलूस निकाला था। वे जगह-जगह आतिशबाजी भी कर रहे थे। एक जगह कुछ लोगों ने आतिशबाजी का विरोध किया। कुछ ही देर में बात पथराव तक पहुंच गई। इसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए, जबकि तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के वडोदरा में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में निकली शोभायात्रा में पथराव के बाद उसी तरह का मामला यूपी के कुशीनगर में सामने आया है। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में सोमवार देर शाम कुशीनगर के कसया के बरवा बाजार में निकाले गए बाइक जुलूस पर पथराव के कारण तनाव का माहौल बन गया। पथराव में कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच लोगों के हिरासत में ले लिया। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में सोमवार देर शाम इलाके के कुछ युवकों ने बाइक जुलूस निकाला था। वे जगह-जगह आतिशबाजी भी कर रहे थे। एक जगह कुछ लोगों ने आतिशबाजी का विरोध किया। कुछ ही देर में बात पथराव तक पहुंच गई। इसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए, जबकि तीन बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची तो पथराव करनेवालों से उनकी भी झड़प हो गई। पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में ले लिया। बाकी फरार हो गए। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि किसी के घर के सामने पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हुआ था।

Trending Videos
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो और टिप्पणी से तनाव
उधर, अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बीच सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल दो पोस्ट से कुशीनगर के दो गांवों में तनाव का माहौल है। पुलिस ने आपत्तिजनक टिप्पणी और वीडियो पोस्ट करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गांवों में पुलिस बल तैनात है।

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभा यात्रा को लेकर गांव के एक युवक आजम खान ने इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट कर दी। इसके बाद इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया के कई ग्रुपों में शेयर कर दिया। इसकी जानकारी शोभा यात्रा में शामिल लोगों को हुई तो वे आक्रोशित हो गए। इसी गांव के भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी ने एसपी को एक्स पर वायरल टिप्पणी पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। कुबेरस्थान पुलिस को तहरीर भी दी। इसके बाद तत्काल सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी आजम खान के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसको लेकर गांव में तनाव का माहौल है, जिसके मद्देनजर पुलिसबल तैनात किया गया है।

दूसरी ओर, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के भी एक गांव में एक युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर दिया। इसको लेकर गांव में तनाव बढ़ा। बात पुलिस तक पहुंची तो उसने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी आरिफ के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। तनाव को देखते हुए पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें