फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 21 मार्च तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Tue, 19 Mar 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की सोमवार को न्यायालय परिसर में बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने महिलाओं से जुड़ी पत्रावली जिला मुख्यालय पर अंतरित करने का विरोध करते हुए 21 मार्च तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार पाठक ने कहा कि महिलाओं से संबंधित पत्रावलियां दीवानी न्यायालय कसया से जिला मुख्यालय पर अंतरित करने का अधिवक्ता विरोध कर रहे हैं। जब तक महिलाओं से जुड़ी पत्रावली जिला मुख्यालय जाने का निर्णय वापस नहीं लिया जाता, तब तक बार संघ का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल जिला जज से भी मिला, लेकिन समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकला। दीवानी न्यायालय के क्षेत्राधिकार की फाइलों के जिला मुख्यालय अंतरित किया जाना चिंतनीय है। उन्होंने चेताया कि यदि कोई राहत नहीं मिली, तो उच्च न्यायालय व उच्चतम न्यायालय में अधिवक्ता जाएंगे। बैठक का संचालन महामंत्री बार संघ ज्ञानप्रकाश द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें