खड्डा। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन तहसील इकाई की तरफ से शुक्रवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। इसमें देवरिया प्रशासन की तरफ से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व अधिवक्ताओं के विरुद्ध की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव व महामंत्री अवधेश यादव की मौजूदगी में बार संघ की बैठक हुई। देवरिया जिला प्रशासन की तरफ से बार संघ के अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए दोषी पर कार्रवाई की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने चेताया कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बृहद आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार महेश कुमार को सौंपा।
देवरिया के अधिवक्ताओं के समर्थन में न्यायिक कार्य से रहे विरत
पडरौना। देवरिया में डीएम और अधिवक्ता के बीच हुए विवाद से नाराज पडरौना के जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को बैठक कर समर्थन दिया।
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कुशीनगर में बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष गोपाल जी तिवारी ने कहा कि देवरिया के अधिवक्ता के साथ जो डीएम ने किया है। वह निदनीय है।इसके विरोध में पूरे दिन अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान संघ के महामंत्री अभयानंद दीक्षित, मिथिलेश दीक्षित, रामप्रकाश दीक्षित, विवेकानंद मिश्र, त्रिपुरारी मिश्र, जनमेजय तिवारी, संजीव कुमार श्रीवास्तव, राज नारायण यादव, वासिंदर शुक्ल, उमेश चन्द्र उपाध्याय, सतीश कुमार मिश्र, संजय मिश्रा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।