फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसडीएम से वार्ता के बाद और अधिवक्ताओं की हड़ताल खत्म

Sat, 06 Apr 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन और एसडीएम के बीच चल रहा विवाद शुक्रवार को समाप्त हो गया। एसडीएम के साथ बैठक में गिले-शिकवे दूर हो गए। इसके बाद अधिवक्ताओं ने छह दिन से चली आ रही हड़ताल को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

बार के अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा और महामंत्री उमेश कुमार दुबे ने बताया कि बार और बेंच में आपसी तालमेल नहीं होने से अधिवक्ता संघ 30 मार्च से एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार कर हड़ताल पर था। एसडीएम योगेश्वर सिंह की पहल पर शुक्रवार को उनके साथ अधिवक्ताओं की बैठक हुई। एसडीएम ने अधिवक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उसके निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने फरियादियों को न्याय दिलाने और जनहित को ध्यान में रखते हुए छह दिनों से चल रही हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया।
इस दौरान राम प्रताप सिंह, मिर्जा एकतदार हुसैन, दीनानाथ शर्मा, दिनेश कुमार राव, शैलेश प्रताप सिंह, परमहंस कुमार, हीरा पांडेय, संजय पांडेय, अभिनंदन प्रताप सिंह, राजन पांडेय, संजय सिंह, देवेंद्र लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें