फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 23 Mar 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तहसीलदार तमकुहीराज के खिलाफ नारेबाजी करते अधिवक्तागण। संवाद
विज्ञापन
भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, काम न होने से वादकारियों को हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। तमकुहीराज के तहसीलदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने वादकारियों का काम नहीं किया। इससे उन्हें परेशानी हुई।
अधिवक्ताओं ने तहसीलदार पर किसान क्रेडिक कार्ड ऋण पत्रावली में नामांतरण आदेश पारित नहीं करने, वादकारियों व अधिवक्ताओं का शोषण करने सहित तमाम गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इससे आधे घंटे तक कामकाज प्रभावित रहा। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के स्थानांतरण तक न्यायिक कार्य ठप रखने का एलान किया। तमकुहीराज बार संघ के अध्यक्ष हरिहर कुशवाहा की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने बैठक करके आगे की रणनीति भी बनाई।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि आधा दर्जन से अधिक पत्रावलियों में धन उगाही कर तहसीलदार ने नामांतरण आदेश पारित कर दिया है, जबकि सैकड़ों पत्रावलियां बिना नामांतरण आदेश के न्यायालय में विचाराधीन हैं। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हरिहर कुशवाहा ने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांव के सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिले, जिससे वह खेती करके आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन

इस योजना का लाभ लेने वाले किसानों की भूमि रजिस्ट्री बैनामा होने के बाद जब पत्रावली नामांतरण आदेश के लिए तहसील पहुंच रही है तो यहां मोलभाव किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अशोक राय, एचएन सिंह, अमरनाथ सिंह, दीपक राय, राजकुमार तिवारी प्रिंस, संजय गुप्ता, सूर्यनाथ सिंह, संतोष गुप्ता, जमील अहमद, आरएन पांडेय आदि मौजूद रहे। तहसीलदार नरेंद्र राम ने बताया बंधक युक्त आराजी का नामांतरण शासन से प्रतिबंधित है। सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें