फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसडीएम के तबादले के लिए अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 01 Apr 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। तहसील परिसर में शनिवार को कप्तानगंज कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन संघ की बैठक हुई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने एसडीएम का स्थानांतरण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर न्यायिक कार्य से विरत हो गए। बार के अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि एसडीएम योगेश्वर सिंह मुकदमों के निस्तारण में मनमानी कर रहे हैं। न्यायालय की पत्रावलियों में नियम के विपरीत आदेश जारी कर रहे हैं। शिकायत करने पर फरियादी और अधिवक्ताओं से अमर्यादित व्यवहार करते हैं। उन्होंने चेताया कि जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं हो जाता, तब तक तहसील के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान बार के महामंत्री उमेश दुबे, राम प्रताप सिंह, मिर्जा एकतदार हुसैन, अरुण कुमार सिंह, हीरा पांडेय, दिनेश कुमार राव, जयप्रकाश नरायण पांडेय, सुग्रीव सिंह, परमहंस कुमार, दीनानाथ शर्मा, संजय पांडेय, मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें