पडरौना। जिला कलेक्ट्रट बार एसोसिएशन पडरौना के पदाधिकारियों की बुधवार को बैठक हुई। बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह के प्रार्थना पत्र पर विचार करने के बाद सहमति बनाई गई। महामंत्री ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि अभय प्रताप सिंह के भूमि विवाद में पैमाइश का आदेश होने के बाद तहसील के सभी अधिकारियों को सूचित किया गया है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि अधिवक्तागण का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलकर इस मामले को उनसे अवगत कराएगा। इसके विरोध में सभी अधिवक्ता बुधवार को न्यायिक कार्य नहीं किया।