फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार की ठोकर से बाइक सवार अधिवक्ता घायल

Tue, 26 Aug 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। हाटा में फोरलेन हाईवे पर एक कार की ठोकर से बाइक सवार अधिवक्ता बुरी तरह से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें हाटा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मोती पाकड़ गांव के रहने वाले अजय प्रताप कसया दीवानी न्यायालय में वकालत करते है। सोमवार को दोपहर बाद वह अपनी बाइक से कसया की ओर से हाटा आ रहे थे। वे अभी हाटा में बस स्टेशन के पास पहुंचे ही थे कि बिहार से लखनऊ जा रही एक कार से उनकी बाइक में ठोकर लग गई। इस घटना में अजय प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि वह हेलमेट पहने हुए थे। जिससे उनके सर पर गंभीर चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें