फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा कार्रवाई कर रहा प्रशासन : हाजी हामिद खां

Sun, 09 Feb 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। मदनी मस्जिद के मुख्य व्यवस्थापक हाजी हामिद खां ने रविवार को प्रशासन की ओर से मदनी मस्जिद के हिस्से को तोड़ने के बाद अपना पक्ष पत्रकारों से साझा किया। हाजी हामिद खां ने कहा कि मस्जिद बैनामा कराई गई भूमि पर बनी है। नक्शा भी नगर पंचायत से 1999 में पास किया गया है। झूठ का सहारा लेकर मस्जिद को तोड़ा जा रहा है। इस मामले में कुछ लोगों ने अधिकारियों और शासन को गुमराह किया है। जो भी हो रहा है गलत हो रहा है। नगर पालिका की ओर से मिले नोटिस का जवाब भी दिया गया था। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए मस्जिद पक्ष के लोग कोर्ट का सहारा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें