तमकुहीरोड। हाईकोर्ट के आदेश पर कुश्ाीनगर के तमकुहीराेड तहसील क्षेत्र के तिवारीपट्टी गांव में अतिक्रमण हटाने के लिए मकानों को तोड़ने से बेघर हुए लोगों की खुद प्रशासन ने मदद की। उन्हें प्लास्टिक का तिरपाल, एक-एक बोरी लाई, गुड़, चावल, मिट्टी का तेल सहित अन्य सामग्रियां दी गईं। क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू ने भी पीड़ितों में राहत सामग्रियां बांटीं। इस दौरान नायब तहसीलदार विकास कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक रामगोविंद, जयंत गुप्ता, अश्विनी राय, सुरेश शर्मा, सतीश सिंह, मुकेश कुमार सहित अन्य कई राजस्वकर्मी मौजूद रहे।