फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चुनाव के मद्देनजर एडीजी ने लिया तैयारियों का जायजा

Wed, 28 Feb 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए एडीजी गोरखपुर जोन ने मंगलवार को जिले का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। एडीजी व एसपी ने संयुक्त रुप से आगामी लोक सभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जनपद में बाहर से आने वाली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के ठहरने के लिए प्रशासन की ओर से चिन्हित किए गए विद्यालयों स्थलीय निरीक्षण किया गया। मंगलवार को एडीजी गोरखपुर जोन डॉ. के. एस. प्रताप कुमार एवं एसपी धवल जायसवाल ने लोक सभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत सुरक्षा की दृष्टि से अन्य जिलोंं से आने वाले पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स व पीएसी के रुकने व ठहरने के लिए के प्रशासन की ओर से जिले के चिन्हित स्कूल व कालेज का स्थलीय निरीक्षण किया। एडीजी ने स्कूल में लाईट,बिजली, शौचालय, पानी व आवास आदि के उचित व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक निर्देश भी दिया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, क्षेत्राधिकारी कसया, प्रभारी निरीक्षक कसया, पीआरओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें