फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में एडीजी ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मामले में एडीजी ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की मठिया आलम निवासी रीना जायसवाल ने मां की हत्या के मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही का आरोप लगाया है। 29 अगस्त को रीना ने इसकी शिकायत एडीजी जोन गोरखपुर से की है। एडीजी ने एसपी से मामले की रिपोर्ट तलब की है।
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के मठिया आलम निवासी रीना पुत्री प्रेमलाल ने अपर महानिदेशक गोरखपुर परिक्षेत्र को प्रार्थनापत्र दिया है। उन्होंने एडीजी को बताया है कि उनकी मां पूनम देवी पत्नी प्रेमलाल की बीते दिनों हत्या हो गई थी। उस मामले में पांच आरोपियों पर हत्या और अन्य आरोपों में केस दर्ज कराया गया था। केवल एक आरोपी की अब तक गिरफ्तारी हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने के लिए धमकी दे रहे हैं। स्थानीय पुलिस से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। एडीजी जोन ने एसपी से सीओ के जरिए मामले की समीक्षा कराकर गुण-दोष के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश देते हुए उसकी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें