कुशीनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बृहस्पतिवार को थाना कुबेरस्थान का वार्षिक निरीक्षण किया। एएसपी ने थाने के विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों का सूक्ष्मता एवं गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण में मालखाना, थाना समाधान रजिस्टर, तहसील दिवस रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर शामिल रहे। आईजीआरएस से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली और मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया।