फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय में बनेगा 50 बेड का अतिरिक्त वार्ड

विज्ञापन
पडरौना का पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय। यहां 50 बेड का अतिरिक्त वार्ड बनेगा। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय में बनेगा 50 बेड का अतिरिक्त वार्ड
विज्ञापन

- शासन से मिल चुकी है स्वीकृति
- सीएमओ और एडीएम न्यायिक ने प्रस्तावित स्थल का पिछले सप्ताह किया था निरीक्षण
पडरौना। शहर के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय में 50 बेड का अतिरिक्त वार्ड बनेगा। इस अस्पताल में इलाज के बाद जिन मरीजों को भर्ती करने की आवश्यकता होगी, उनका इलाज इस वार्ड में भर्ती कर किया जाएगा। शासन से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है।
पडरौना शहर के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय का वर्ष 2007 के पहले जिला अस्पताल के रूप में संचालन होता था, लेकिन जिला अस्पताल जनपद मुख्यालय पर बन जाने के बाद उसे वहां संचालित किया जाने लगा। 30 बेड का पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय शहर के बीच में होने के कारण पडरौना और आस-पास के क्षेत्रों के कई गांवों के मरीज यहां इलाज कराने के लिए आते हैं। चूंकि यहां जनपद के एक मात्र हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव सुमन के अलावा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभाष प्रसाद और नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित अन्य स्टाफ तैनात हैं। इस वजह से यह अस्पताल शहर और आस-पास के लोगों के लिए उपयोगी है। यहां आंखों के ऑपरेशन की सुविधा भी है।
विज्ञापन

इस अस्पताल के महत्व को देखते हुए सीएमओ की तरफ से यहां 50 बेड का अतिरिक्त वार्ड बनाए जाने की शासन से मांग की गई थी। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसका निर्माण 27 गुणे 40 वर्ग फीट में कराया जाएगा। पिछले शनिवार को एडीएम न्यायिक उपमा पांडेय और सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने अस्पताल परिसर में स्थल का निरीक्षण किया था। इस वार्ड के बन जाने से मरीजों के इलाज में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

पडरौना के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय में 50 बेड के अतिरिक्त वार्ड का निर्माण कराया जाएगा। इसकी स्वीकृति शासन से मिल गई है। धन अवमुक्त होते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
डॉ. सुरेश पटारिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें