फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अपर जिला जज ने वन स्टॉप सेंटर का जाना हाल

Fri, 17 May 2024 04:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। साफ-सफाई, खान-पान, पेयजल आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

स्थायी लोक अदालत की सदस्य गीता त्रिपाठी के साथ बैरक में पहुंचे अपर जिला जज शैलेंद्र मणि त्रिपाठी काे एक युवती मिली, जिसे कुछ देर पहले दिल्ली पुलिस पहुंचा कर गई थी। एडीजे ने युवती के बारे में जानकारी ली। उसने बताया कि वह करीब आठ माह पूर्व मां से मिलने दिल्ली गई थी, लेकिन मां नहीं मिली। दिल्ली पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को कुशीनगर लाई है। वन स्टॉप की सेंटर की प्रबंधक रीता यादव ने बताया कि वह तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। उसके परिजनों से बात करने की कोशिश की जा रही है। शाम तक उसके परिजन आकर ले जाएंगे। इस दौरान चंदा सिंह, महिला चौकी इंचार्ज पुष्पा राय, संरक्षण अधिकारी विनय कुमार शर्मा, ओमप्रकाश यादव, सरिता भारती, शीला, प्रदीप कुमार झा, विजय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें