कप्तानगंज। सीएचसी का औचक निरीक्षण सोमवार की शाम को अपर स्वास्थ्य निदेशक गोरखपुर डाॅ. जयंत कुमार ने किया। साफ-सफाई को लेकर कर्मचारियों को हिदायत दी।
अपर स्वास्थ्य निदेशक गोरखपुर सीएचसी पर अचानक पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी लेने के बाद अस्पताल का निरीक्षण किया। मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं मिल रही है या नहीं इसकी हकीकत जानी। पहले वह दवा वितरण कक्ष में दवाई स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया। इसके बाद प्रसव कक्ष में साफ-सफाई का हाल जाना। प्रसव के दौरान शासन की ओर से मिलने वाले सुविधाओं के बारे में मरीजों से जानकारी ली। अपर निदेशक ने कहा कि शासन द्वारा मिलने वाले चिकित्सीय सुविधा को मरीजों तक सभी डॉक्टर पहुंचाएं।