अहिरौली बाजार। थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई। शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने कहा कि कहीं कोई अराजक तत्व दिखे, तो उसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने दुर्गा पूजा में शोभायात्रा के दौरान शराब का सेवन नहीं करने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने, अग्निशमन यंत्र व बालू आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि त्योहार में अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान एसआई संजय कुमार, अजीत कुमार, राज नारायण यादव, अनिल यादव, सहित क्षेत्र के बबलू यादव, रामनरेश, आनंद सिंह, रामक्यास, नौशाद अली, अकबर अली, आजाद अली, सहाबुद्दीन आदि मौजूद रहे।