पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जाति प्रमाण सत्यापन समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने गलत प्रमाणपत्र बनाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
डीएम उमेश मिश्रा ने गौड़ जाति के संबंध में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुना। समिति के समक्ष कुल पांच शिकायतें प्रस्तुत हुईं। उन्होंने उपस्थित पक्ष-विपक्ष की बातें सुनकर एक सप्ताह के भीतर सभी साक्ष्य लिखित रूप में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति का गलत जाति प्रमाणपत्र जारी होता है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार, दिनेश कुमार गौंड़, कृष्ण आदि मौजूद रहे।