रामकोला। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को सोशल ऑडिट इंट्री कॉन्फ्रेंस की बैठक हुई। इसमें मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की सोशल ऑडिट पर चर्चा की गई। जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने कहा की इसका उद्देश्य सोशल ऑडिट प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना था। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले सचिव, रोजगार सेवक और टीए पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सोशल ऑडिट को एक अनिवार्य प्रक्रिया है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाना है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवास की सोशल ऑडिट पर विस्तार से चर्चा की।