पडरौना। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बिरईठ में चकमार्ग की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिस पर दोनों पक्षों पर निवारक कार्यवाही की गई है। उमा सिंह के मकान तथा जंगबहादुर की जमीन के मध्य राजस्व अभिलेख में चकमार्ग है। जंगबहादुर ने चकमार्ग को अपनी जमीन का हिस्सा बताते हुए पिलर लगाया गया था। जिसे उमा सिंह ने हटा दिया। इसको लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत कराया। मौके पर यथा स्थिति बनाए रखने की हिदायत दी गई है। मामले के निस्तारण के लिए संबंधित राजस्व अधिकारी को पत्राचार किया गया है। शांति व्यवस्था के मद्देनजर दोनों पक्षों के खिलाफ निवारक कार्यवाही की गई है। मौके पर शाति व्यवस्था कायम है।