रामकोला। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमिलिया में तेजाब कांड के एक माह बाद भी पीड़ित मां लीलावती देवी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही हैं। उसे बेटी काजल की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। उनकी अन्य बेटियां अस्पताल में रहकर मां की देखभाल कर रही हैं। सोमवार को रामकोला थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पीड़ित महिला से बातचीत की और डॉक्टरों से भी स्वास्थ्य की जानकारी ली। महिला से घटना से जुड़ी जानकारी लेने के अलावा उनका बयान दर्ज किया।मृतका की बहन रिंकी ने आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भिजवा दिया गया है। पीड़ित महिला की हालत में सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि वह जल्द स्वस्थ होकर घर लौटेंगी। संवाद