फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोवंश की चोरी कर बेचने का आरोपी पकड़ा गया

Mon, 24 Nov 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के बंधवा में छह नवंबर को को हरिशंकर मणि की गाय को पशु तस्कर ने चोरी किया था। इसकी प्राथमिकी रामकोला थाने में दर्ज थी। एसपी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस के अलावा स्वाट टीम लगी थी। पुलिस ने मोरवन मदरसा के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गाय चोरी का बिहार में 12 हजार रुपये में बेचने की बात स्वीकार किया। रामकोला थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस पशु तस्करों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी कि इसी दौरान मोरवन मदरसा के पास एक व्यक्ति दिखा जो पूछताछ पर अपना गांव टेकुआटार हरिहर पट्टी बताया जो दिन भर गांव में घूम कर पशुओं को खरीदने का काम करता था तथा निगरानी भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें