कसया। थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव में तीन लाख रुपये छीनने की सूचना मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि भैंसहा गांव में हेतिमपुर से पहले शामपुर हतवा निवासी अनुराग तिवारी से लगभग तीन लाख रुपये छीन लिए गए। इसकी सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि खबर लिखे जाने तक आरोपियों के बारे में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है। एसओ अभिनव मिश्रा ने बताया कि सूचना देने वाला व्यक्ति नशे में धुत है। जांच की जा रही है।