- घूरछपरा गांव में प्रार्थना सभा में धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार
मंसाछापर। घूरछपरा गांव के नौका टोला में रविवार को प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी संवरू प्रसाद को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। इस मामले में जटहां बाजार थाने के एसआई की तहरीर पर रविवार की देर पांच पुरुष व 10 महिलाओं पर केस दर्ज किया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
घूरछपरा गांव में एक परिवार की तरफ से ईसाई धर्म के अनुसार प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है। इस सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने की बात सामने आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संवरू प्रसाद को गिरफ्तार किया था। उसके पास से धार्मिक पुस्तक भी बरामद की थी। इस गांव में संवरू हर रविवार को इस तरह का आयोजन करता है। पुलिस की शुरूआती पड़ताल में धर्म परिवर्तन कराने की बात सही पाई गई। इसके आधार पर रविवार देर शाम को एसआई विपिन यादव की तहरीर पर एक नामजद सहित 10 अज्ञात महिलाओं और चार पुरुषों पर केस दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस में आरोपी संवरू प्रसाद को जेल भेज दिया। उसके बाद इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी खुद गांव में गए और लोगों को किसी भी अंधविश्वास में न पड़ने की अपील की।
किन्नरपट्टी में रहने वाले लोगों की हुई जांच
किन्नरपट्टी गांव के पास मुख्य सड़क के किनारे धार्मिक जगह पर एक महिला की तरफ से झाड़फूंक कराया जाता है। सोमवार और शुक्रवार को लोगों की काफी भीड़ जुटती है। इसकी सूचना पर इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी टीम के साथ पहुंचे। महिला से वहां रहने वाले सभी लोगों का आधार कार्ड और पूरी जानकारी हासिल की। उन्होंने महिला को चेताया कि पूजा पाठ आप लोग कीजिए, लेकिन अंधविश्वास के नाम पर झाड़ फूंक नहीं होनी चाहिए।