फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से दुष्कर्म का आरोप, पिटाई कर आरोपी की पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिका से दुष्कर्म का आरोप, पिटाई कर आरोपी की पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

दो दिन पहले हुई घटना में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पिपरा बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के एक गांव की 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने का आरोप युवक पर लगा है। आरोप है कि युवक अपने मुर्गी फार्म बालिका को ले गया। उसकी हरकत पर बालिका ने शोर मचाया तो लोगों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
रविवार को हुई घटना से लोगों में आक्रोश है। आरोपी पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के गांव की बालिका 25 सिंतबर की रात नौ बजे शौच के लिए घर से बाहर गई थी। उसी समय पड़ोस में रहने वाला युवक बाइक लेकर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि वह बालिका को बहला फुसलाकर अपने मुर्गी फार्म पर ले गया। वहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। उधर बालिका के घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। लोग जब मुर्गी फार्म की तरफ पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई। इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक दिनेश तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें