तमकुहीराज। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के एक वार्ड निवासी युवती से एक युवक शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म कर रहा था। शादी के लिए युवती दबाव बनाई तो उसने इन्कार कर दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर नगर के वार्ड नंबर 11 के भटवलिया नंबर दो निवासी आरोपी आकाश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया किया आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। संवाद