पडरौना। रविंद्रनगर धूस पुलिस ने एक नफर वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना रविंद्रनगर धूस पुलिस ने मंगलवार को दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट से संबंधित वारंटी राजदेव प्रसाद पुत्र कंचन साकिन रसूलपुर थाना रविन्द्रनगर धूस को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।