तमकुहीराज। पुलिस ने दुष्कर्म और अपहरण के मामले में वांछित एक आरोपी को हरियाणा के जींद जिले से गिरफ्तार किया है। सोमवार को आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी निवासी चंदन चौहान दुष्कर्म और अपहरण के एक मामले में वांछित था। आरोपी पुलिस को चकमा देकर यहां से भाग चुका था। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन वह पुलिस पकड़ से दूर रहा। इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दुष्कर्म और अपहरण के मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी। शनिवार को सूचना के आधार पर आरोपी को हरियाणा के जींद जिले से गिरफ्तार किया गया। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी डिबनी बंजरवा राजकपूर, प्रशिक्षु एसआई नवनीत राय, महिला कांस्टेबल शालू गुप्ता शामिल रहे।