खड्डा। स्थानीय थाने की पुलिस ने छेड़खानी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने बताया कि छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट में वांछित शोएब उर्फ सुहेब निवासी जटाशंकर पोखरा खड्डा को एसआई अरविंद कुमार, राजीव चौधरी, सोनू यादव की टीम ने गिरफ्तार किया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद