पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने युवक पर शादी का झांसा देकर बेटी को भगाने के साथ ही सोने के जेवर और 50 हजार रुपये नकद ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।