नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपने पति समेत तीन लोगों पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी शादी वर्ष 2019 में थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी एक युवक से हुई थी। वर्ष 2023 में उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। पुलिस इसे संदिग्ध और पारिवारिक विवाद मानते हुए मामले की जांच कर रही है।