फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जबरन जहर पिलाने व दहेज मांगने का आरोप, पांच पर केस

Sun, 01 Sep 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोहनपुर की महिला ने अपने पति, सास, ससुर, जेठानी व जेठ के खिलाफ जबरन जहर पिलाने, दहेज मांगने व मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पांच लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सोहनपुर निवासी रागिनी पत्नी रामू ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि जून 2023 को उसकी शादी रामू के साथ हुई। उसकी एक पांच माह की एक लड़की भी है। आरोप है कि पति समेत ससुराल के लोग एक बाइक व 50 हजार रुपया दहेज में मांगते है। मायके पक्ष की स्थिति इतनी ठीक नहीं है कि वह इस मांग को पूरा कर सकें। दहेज देने से इन्कार करने पर ससुराल वालों ने कई बार उसे इस्तिरी से जला दिया और कई दिनों तक खाना भी नहीं दिया। छह अगस्त को पति बाजार से जहर लेकर घर पहुंचा और सभी लोगों के साथ मिलकर जबरिया वह जहर पिलाने लगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें