तमकुहीराज। स्थानीय पुलिस ने पशु क्रूरता व आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले में दर्ज मुकदमे में पशु तस्करी में शामिल एक वाहन स्वामी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने में जुटी है। इंस्पेक्टर तमकुहीराज सुशील शुक्ला ने बताया पशु तस्करी में शामिल अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मंगलपुर पैकौली निवासी मुकेश गौड़ के खिलाफ तमकुहीराज थाने में पशु क्रूरता व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। आरोपी की तलाश की जा रही थी लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा दे रहा था। बुधवार को एसआई रणवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही है। अग्रिम विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।